नई दिल्ली, फरवरी 21 -- मिचेल मार्श की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में ओमान को धूल चटाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओमान की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 104 के स्कोर पर ढेर कर दिया है। एडम जैंपा की कातिलाना गेंदबाजी के आगे ओमान के बल्लेबाज नहीं टिक सके और महज 16.2 ओवर में ही हथियार डाल दिए। 105 रनों के टारगेट का पीछा ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 9.4 ओवर में चेज कर अपने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन का अंत शानदार अंदाज में किया। कप्तान मिचेल मार्श ने इस दौरान 33 गेंदों पर 7 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है। यह भी पढ़ें- T20 WC में सबसे ज्यादा रन और विकेट; पाक खिलाड़ी नं...