कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के मिघौली गांव में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस विद्यालय के बन जाने से कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। जिला समाजकल्याण अधिकारी के मुताबिक इसका निर्माण पूरा होने में अभी लगभग तीन वर्ष का समय लगेगा। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली विकास खंड क्षेत्र में सबसे बड़ी पंचायत है। इस ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा परती जमीन पड़ी हुई है। ऐसे में कई बड़ी परियोजनाओं को यहां स्थापित किया जा चुका है। बिजलीघर के बाद इंडोर स्टेडियम का निर्माण बहुत पहले कराया जा चुका है। अब यहां समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित संत रविदास मिशन के अंतर्गत नवीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.