चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा। सिंहभूम मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे मिक्स मार्शल आर्ट समर कैंप का छठा दिन पूरा हुआ। सेंसाई विवेक खलखो की देखरेख में बच्चों ने फुल-कांटेक्ट क्योंकुशिन कराटे की तकनीक सीखी । यह कैंप आदिवासी उरांव समाज संघ के सहयोग से चल रहा है। इस कैंप में 4 साल से ऊपर के बच्चे फ्री में जुड़कर मार्शल आर्ट के जरिए आत्मरक्षा सीख रहे हैं। इस कैंप में कराटे ,ताइक्वांडो , बॉक्सिंग के साथ-साथ नन-चाकू जैसे हथियार को भी चलाना सिखाया गया। कराटे कुमिते के दौरान महिलाओं में आयुषी कुंटीया, शांति बिरुवा एवं अंशु पूर्ति ने, एवं पुरुषों में आशीष कुंटीया , अरब जामुदा, विशार बारी, अमन लकड़ा, गुना शुरीन, पीयूष राम, देवाशीष पूर्ति, सूर्या देवगम एवं अर्पित टोपनो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ना हार मानने का जज्बा दिखाया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.