एटा, दिसम्बर 2 -- मिक्सी चलाते समय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। थाना पिलुआ के गांव नगला झिझाई निवासी रवीता (25) पत्नी लोकेन्द्र मंगलवार शाम को घर में मिक्सी चला रही थी। बताया जा रहा है कि घर में कोई भी नहीं था। मिक्सी चलाते समय महिला को करंट लग गया। करंट लगने से महिला की मौत हो गई। कुछ देर बाद पति कमरे में पहुंचे। फर्श पर महिला नीचे पड़ी मिली। सांस होने की आशंका पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मायकेवाले गांव नगला भगता कोतवाली देहात से पहुंच गए और महिला की मौत के बाद हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले में जानकारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.