गंगापार, फरवरी 16 -- क्षेत्र के भावापुर गांव के समीप सोमवार दोपहर मिक्सर मशीन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई, दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिक्सर मशीन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। थरवई थाना क्षेत्र के देवरिया गारापुर निवासी 26 वर्षीय सचिन दुबे पुत्र पारस दुबे सोमवार को बाइक पर सवार होकर साथी जितेंद्र पटेल निवासी गारापुर के साथ किसी काम के सिलसिले में सोरांव की ओर आया था। भावापुर गांव के समीप मिक्सर मशीन ने जोरदार टक्कर मार दिया। सचिन दुबे एवं साथी जितेंद्र पटेल घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.