काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर। रमजान व आगामी होली त्योहार को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी को लेकर काशीपुर कोतवाली पुलिस नगर क्षेत्र में सायंकालीन गश्त कर रही है। इसी के तहत शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस ने सीओ विभव सैनी के नेतृत्व में टीम ने टांडा उज्जैन, बासफोडान व कटोराताल चौकी क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की। पुलिस द्वारा लोगो से अपील कर कहा कि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि देखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिससे अप्रिय घटना को होने से पहले ही रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...