सिद्धार्थ, मार्च 8 -- सिद्धार्थनगर। जिले का शोहरतगढ़ सीएचसी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ चतुर्वेदी को 15 फरवरी को तीसरी बार शोहरतगढ़ का अधीक्षक बनाया गया था। बावजूद माह भीतर इनके ब्लॉक में परिवर्तन कर दिया गया है। इन्हें जोगिया सीएचसी का नया अधीक्षक बनाया गया है और जोगिया के अधीक्षक डॉ. एके आजाद को शोहरतगढ़ का चार्ज सौंपा गया है। दरअसल, शोहरतगढ़ सीएचसी के अधीक्षक रहे डॉ. सौरभ चतुर्वेदी का चार दिसंबर 2024 को मार्ग दुर्घटना हो गया था। इसमें वह घायल हो गए थे। इसके बाद सीएचसी पर तैनात महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके भारती को अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. सौरभ सेहत में सुधार होने के बाद वापस शोहरतगढ़ सीएचसी लौट आए। इनके लौटते ही अधीक्षक की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गया। इसके बाद सीएमओ डॉ. रजत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.