कुशीनगर, अगस्त 13 -- कुशीनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर माह के तीसरे शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली, कृषि वानिकी, पारंपरिक पर्यावरणीय ज्ञान को बढ़ावा देना और सतत विकास में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। मंगलवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में होने वाली ग्रीन चौपाल में स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रगतिशील किसान व एनजीओ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें पौधरोपण, हरितिमा विकास, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता जागरूकता और सरकारी योजनाओं के समन्वय से ग्राम हरित निधि की स्थापना जैसे कार्य होंगे। बताया कि इसके लिये डीपीआरओ व सभी खंड विकास अधिकारियों को आयोजन सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.