किशनगंज, मार्च 6 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि माह-ए-रमजान का तीन रोजा मुकम्मल हो चुका है। आज गुरुवार को चौथा रोजा है। पहली रोजा के पूर्व संध्या से मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत तिलावत एवं नमाज में मशगूल हैं। माह -ए-रमजान में मुस्लिम बाहुल्य मुहल्लों में अकीदतमंदों की देर रात तक चहल पहल रहती है। वही कई मोहल्ले को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पहला रोजा की पूर्व संध्या से ही सेहरी की तैयारी कर ईशा की नमाज के बाद देर रात तक पढ़ी जाने वाली माह -ए-रमजान का खास नमाज तरावीह की नमाज पढ़ने में मस्जिदों में भीड़ उमड़ रही है। रमजान शुरू होते ही अकीदतमंद रोजा, नमाज कुरान शरीफ की तिलावत में मशगूल हो गए हैं। माह-ए-रमजान आने से मुस्लिम समुदाय के मोहल्लों में उत्साह व उमंग देखा जा रहा है। अल्हाज मौलाना शमीम अहमद ने बताया कि माह-ए-रमजान रहमत व बरकत की बारिश का ऐसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.