बोकारो, फरवरी 21 -- खेतको। रमजान महीना के पहले शुक्रवार को बेरमो के मस्जिदों में जुमे की नमाज अता की गई। फुसरो शहर के अलावा गोमिया, नावाडीह, पेटरवार व चंद्रपुरा के मस्जिदों में नमाज अता की गई। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको जमा मस्जिद में में नमाजियों ने नमाज आता की। नमाज आता कर अल्लाह की इबादत की और उनकी रहमत पाने की दुआ की। इससे पहले अजान होने से पहले नमाजी घर से निकल कर मस्जिद में पहुंच गए थे। सभी अजान का इंतजार कर रहे थे। अजान होने के बाद सभी नमाज में मशगूल हो गए। इमाम के खुतबा के पहले खेतको जमा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल मोबीन निजामी ने रोजा की अहमियत बताई। अमन चैन व खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकलने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...