हरदोई, फरवरी 18 -- पिहानी। पाक रमजान का महीना शुरू होने वाला है। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर लीं गईं हैं। तीस दिनों तक मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर सभी की सलामती की दुआ मांगेंगे। मस्जिदों में तरावीह पढ़ी जाएगी और लोग बुराइयों से तौबा करेंगे। रमजान माह को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह है। आम दिनों की अपेक्षा रमजान में मस्जिदें अधिक गुलजार रहती हैं। रोजेदारों की भीड़ उमड़ती है। वह अधिक से अधिक समय मस्जिद में बिताना चाहते हैं जिससे अल्लाह की इबादत में लग सके और बुराइयों से दूरी बनी रही। रमजान माह में मस्जिदों में तरावीह पढ़ी जाती है जो दस दस दिनों के तीन हिस्सों (अशरे) में बंटे होते है। पहला अशरा होता रहमत का,रोजेदार रहमतों की दुआ मांगते है। फिर दूसरा अशरा मगफिरत का होता है जिसमें रोजेदार अल्लाह से अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हैं। और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.