अमरोहा, फरवरी 21 -- माह-ए-रमजान के पहले जुमे को मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए मस्जिदों में उमड़े। बच्चे से लेकर बूढ़ों तक में खासा उत्साह नजर आया। नगर व गांव-देहात की मस्जिद नमाजियों से फुल रहीं। शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अकीदतमंदों ने मस्जिदों के भीतर ही नमाज मुकम्मल की। नगर की जामा मस्जिद, लाल मस्जिद, संभलियान मस्जिद और तैय्यबा मस्जिद आदि में नमाज पढ़ी गई। नमाज बाद बारगाहे-इलाही में हाथ फैलाकर अकीदतमंदों ने मुल्क में खुशहाली, भाईचारे और अमन-ओ-अमान के लिए दुआ मांगी। जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद मेराजुद्दीन ने खिताब करते हुए फरमाया कि रमजान के 30 दिन अल्लाह की बंदगी, सब्र और शुक्र के दिन हैं। यह महीना हमें इंसानियत और हमदर्दी का सबक सिखाता है। उन्होंने मुस्लिमों से इबादत के साथ-साथ मुल्क की तरक्की के लिए काम कर...