भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों और खानकाहों में सामूहिक रूप से अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी शिद्दत और अकीदत के साथ रोजा रखा और खुदा से रहमत और बरकत की दुआएं मांगी। वहीं खानकाह शहबाजिया, जब्बारचक शाही मस्जिद, दाऊदचक मस्जिद, सदर उद्दीनचक जामा मस्जिद, तातारपुर जामा मस्जिद, पंखाटोली मस्जिद, शाहजंगी जामा मस्जिद, हबीबपुर जामा मस्जिद, चमेलीचक जामा मस्जिद, बरहपुरा जामा मस्जिद, इशाकचक जामा मस्जिद, भीखनपुर जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में काफी संख्या में नमाजियों की भीड़ देखी गई। मस्जिदों में उलेमाओं और मुफ्तियों ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डालते हुए नेकी और इबादत करने की नसीहत दी। मुफ्ती फारूक आलम अशरफी और मौलाना नसीम अहमद अशरफी ने बताया कि रमजान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.