धनबाद, फरवरी 20 -- माह-ए-रमजान का पहला जुमा आज है। इससे पूर्व गुरुवार को रामजान का पहला रोजा रखा गया। इस वर्ष एक दिन के बाद ही पहले जुमे की तस्दीक हुई है। पहले जुमे को लेकर शहर के सभी मस्जिदों में तैयारियां की गई हैं। जुमे की नमाज अदा करने के लिए शहर के पुराना बाजार जामा मस्जिद, यतिमखाना मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, नया बाजार, वासेपुर जब्बार मस्जिद, स्टेशन रोड सबिली मस्जिद सहित शहर के सभी मस्जिदों में रोजेदारों भीड़ उमड़ेगी। रमजान की फजीलत बयान करते हुए जामा मस्जिद के इमाम ने लोगों को रोजा रखने की नसीहत दी। कहा कि रोजा और नमाज दोनों फर्ज है। इसलिए दोनों की पाबंदी जरूरी है। मुकद्दस माह-ए-रमजान बरकत का महीना है, जो रोजेदार अल्लाह की इबादत करता है। अल्लाह भी उसकी दुआ जरूर कबूल करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...