आरा, मार्च 6 -- सहार, संवाद सूत्र। माह ए रमजान का पहला जुमा आज अदा किया जायेगा। इसके लिए जिले भर की मस्जिदों में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले जुमे की नमाज को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रमजान का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे बाजारों की चमक और अधिक बढ़ गई है। बाजारों में खरीदारों की संख्या में इजाफा हो गया है। रमजान के मद्देनजर अकीदतमंद खजूर, मेवा, सेवई, फल, टोपियों आदि खाद्य वस्तुओं की खरीदारी करते देखे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.