साहिबगंज, फरवरी 18 -- साहिबगंज। मुस्लिम समुदाय का पाक व परहेजगार का महीना माह ए रमजान का चांद बुधवार को देखा गया। शाम छह बजे विधिवत इसकी घोषणा होने के साथ ही शहर के मुस्लिम बाहुल मोहल्लों में उल्लास छा गया। युवाओं ने शाम करीब छह बजे पटाखे छोड़ माह ए रमजान का चांद दिखने पर खुशी का इजहार किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रमजान उल मुबारकवाद दिया। मौलानाओं ने बताया कि गुरुवार को माह ए रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। इधर शहर के विभिन्न मस्जिदों में देररात ईशा की नमाज के बाद तरावीह की विशेष नमाज शुरू हुई। कुलीपाड़ा मस्जिद के पेशइमाम हाफिज मो. अबरार हुसैन ने बताया कि माह ए रमजान अल्लाह का महीना है। रमजान का रोजा फर्ज है। इसमें एक फर्ज नमाज में 70 गुना अधिक सवाब(पुण्य) मिलता है। इसमें हर नेकी का बदला अल्लाह खुद देते हैं। यह शब्र का महीना है।...