आरा, फरवरी 18 -- आरा, निज प्रतिनिधि। अल्लाह की खिदमत का महीना रमजान आज गुरुवार से शुरू होगा। इसे लेकर शनिवार को बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने रोजे की तैयारियों के चलते खूब खरीदारी की। चांद दिखने के साथ ही रमजान का पाक महीना शुरू हो गया। इसके साथ ही पहला रोजा गुरुवार को रखा जायेगा। वहीं पहला जुमा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। मुसलमान भाइयों के सबसे पवित्र व लंबे तक चलने वाले इस त्योहार के लिए दुकानदारों ने अपने अपने तरीके से तैयार की है। रहमतों और बरकतों का ये महीना अच्छे कामों का सबब देने वाला कहा जाता है। इसी वजह से इस माह को नेकियों का माह भी माना जाता है। मुकद्दस रमजान का चांद नजर आते ही तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। इस माह को उपवास और प्रार्थना करने का पवित्र महीना माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दौरान सुबह सेहरी खाने...