जमशेदपुर, मार्च 7 -- होली और रमजान के दौरान यदि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, किसी दूसरे के त्योहार में खलल डालता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही तत्काल उसे गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजने के बाद उसपर सीसीए लगाया जाएगा। सीसीए तीन महीने का होगा, उसके बाद उसे लगातार विस्तारित किया जाएगा। सीसीए की विस्तारित अवधि एक साल की होगी। यह बातें गुरुवार को जिले के हर थाना इलाके में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही गई। इलाके की मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील मानगो थाना, ओल्ड पुरुलिया रोड, उलीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। आजादनगर स्थित एक होटल में होली एवं रमजान शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपील की है कि होली जुमे के दिन पड़ रहा है। लोग अपने इलाके की मस्जिदों में ही जुमे की नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.