प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर शासन के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। हालांकि पुलिस की चौकसी के बावजूद सुल्तानपुर भावा मुहल्ले में कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां तक कि भीड़ की अगुवाई करने वाला मोहम्मद जफर अख्तर उर्फ सानू ने पुलिस के साथ हाथापाई तक की। करेली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक बनवारीलाल पुलिस टीम के साथ अकबरपुर चौराहे पर कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात थे। इसी बीच सुल्तानपुर भावा मुहल्ले में कुछ लोगों के इकट्ठा होकर वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में भ्रामक प्रचार प्रसार करते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची तो भीड़ को हटाया। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.