सासाराम, मार्च 16 -- डेहरी, एक संवाददाता। रंगों का त्योहार होली के दिन शनिवार को डालमियानगर की सिधौली गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगड़ने के प्रयास को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने विफल कर दिया। मामले में दंडाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि सिधौली गांव में असामाजिक तत्वों ने होली के दिन एक धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिया था। इसके बाद कुछ लोगों ने मामले को तूल देना शुरू किया। इसकी जानकारी वरीय पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी तक पहुंची। असामाजिक तत्वों के मंसूबे पर पानी फेरने के उद्देश्य से एसपी रौशन कुमार, एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह आदि सिधौली पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। पाया कि माहौल बिगड़ने के लिए असामाजिक तत्व अपनी कुत्सिक मानसिकता को प्रदर्शित करना चाह रहे थे। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.