रुडकी, मार्च 9 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति अशोक नगर व गढ़वाल सभा रुड़की के संरक्षक हर्ष प्रकाश काला ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस प्रदेश से अतिथि देवो एवं वसुदेव कुटुम्बकम की भावना पूरे विश्व में प्रसारित होती है, ऐसे प्रदेश में सरकार एवं संगठन में गाली बाज नेताओं की कतई आवश्यकता नहीं है। ऐसे नेताओं को सरकार एवं संगठन से निष्कासन की मांग को लेकर संगठन सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना देगा। उन्होंने सभी संगठनों एवं आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.