रुडकी, मार्च 9 -- पुलिस ने होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम भलस्वागाज और बिन्दुखड़क गांव में रविवार को चौपाल का आयोजन किया। इसमें एसआई जय सिंह ने सभी को त्योहार पर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। होली पर किसी भी तरह का माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.