संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में लोग रमजान माह में खुदा की इबादत में लगे हैं। रमजान मुबारक का महीना आते ही दिल बदल जाता है। अल्लाह की रहमत की बारिश होने लगती है। दिन रात का का हर लम्हा रोशनी में नहा जाता है। मस्जिदें आबाद हो जाती हैं। सुबह भोर में सेहरी का दृश्य रोजेदारों के लिए खुशनुमा शांतिपूर्ण रहता है। आध्यात्मिक सुकून मिलता है। ये महीना सिर्फ रोजों का नहीं है। अपितु सब्र, संयम, इबादत, प्रेम, बंधुत्व, मुहब्बत, भाईचारा, सहयोग, समर्पण, दान पुण्य कमाने का महीना है। ये महीना भूखों, गरीब, अनाथ विधवा की हालत पर गौर करने की शिक्षा देता है। दिलों को नरम करता है। लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। माहे रमजान के रोजे जन्नत का सस्ता सौदा है। नेकियों को इस महीने खूब इबादत, तिलावत, नमाज, जिक्र से कमाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.