गिरडीह, मार्च 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दो बड़े त्योहार माहे रमजान और होली पर कराह रही है। सुबह 08 बजते ही अमूमन पूरा शहर ट्रैफिक जाम से कराहने लगता है। इससे शहर की मुश्किलें दिन-प्रतिदन बढ़ रही है। कुछ खास चौक-चौराहे और मुख्य पथ है, जिनमें ट्रैफिक पुलिस के सहारे व्यवस्था सुचारु रखने का काम जैसे-तैसे होता है, जबकि शहर के स्टेशन रोड, बस स्टैंड रोड, कचहरी रोड, कालीबाड़ी, भंडारीडीह और नेताजी चौक ऐसे चौक और रोड हैं, जिन्हें शहर का सबसे प्रमुख लाइफ लाइन माना जाता है। इनमें भी दिन में जाम लगता रहता है। सड़क निर्माण भी रोक रही शहरी रफ्तार: शहर की रफ्तार पर सड़क निर्माण कार्य ब्रेक लगा रहा है। चूंकि कल्याणडीह पचंबा से टावर चौक तक फोरलेन निर्माण का कार्य जारी है। यह कार्य दिन में होने से जाम को बढ़ावा मिल रहा है। 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.