रांची, सितम्बर 21 -- रांची। माहुरी वैश्य नवयुवक संघ की कार्यसमिति बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव में राकेश गुप्ता दस वोटों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। नई कार्यसमिति में अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सचिव सुनील भदानी, कोषाध्यक्ष हर्षित भदानी, उपाध्यक्ष प्रणव गुप्ता व अनूप भदानी, सह सचिव आशुतोष भदानी, सह कोषाध्यक्ष सतीश, संगठन मंत्री गौरव भदानी समेत कई कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। इसमें अरुण कुटरियार, कौशिक भदानी और अन्य व्यक्ति शामिल थे। माहुरी वैश्य नवयुवक संघ की यह नई कार्यसमिति संगठन को और भी सशक्त एवं संगठित बनाने के लिए काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...