कौशाम्बी, फरवरी 7 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटरमीडिएट के छात्रों को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को यादगार बना दिया। संचालन श्रेया मिश्रा और आशुतोष जायसवाल ने किया। फेयरवेल पार्टी में माही शर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा अमन यादव को मिस्टर कॉमर्स, स्नेहा केसरवानी को मिस कॉमर्स, वंश केसरवानी को मिस्टर साइंस, निवेदिता को मिस साइंस, सुधांशु को मिस्टर मैथ्स, अमृता सरोज को मिस मैथ्स, कनिष्का को मिस फेयरवेल, तन्मय को मिस्टर फेयरवेल और अरुण को मिस्टर पॉपुलर के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने छात्र...