रांची, जनवरी 21 -- खूंटी, संवाददाता। पशुपालन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को मुरहू प्रखंड के माहिल गांव में बछड़ा प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अभिमन्यु प्रसाद, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी नवीन कुमार आर्य तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न पशुपालकों के घरों में उत्पादित उन्नत नस्ल की गायों एवं बाछियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में जिले के पशुपालकों द्वारा पाली गई कुल 61 उन्नत नस्ल की गायों को प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों, बेहतर खान-पान, रख-रखाव और प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत पशुपालन के प्रति जागरूक करना और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.