कानपुर, नवम्बर 16 -- चकेरी। एक महिला ने अपने देवर और उसके साथी पर पारिवारिक विवाद के चलते सरेराह मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के कांशीराम कॉलोनी निवासी मुस्कान खान के अनुसार उनके परिवार का देवर बेकनगंज निवासी सलीम जावेद से विवाद चल रहा है। जिसके चलते बीती सात नवंबर की दोपहर को वह बाजार करके लौट रही थीं। तभी पीएसी मोड़ पर मनोज होटल के पास सलीम जावेद ने अपने साथी आदिल नवाज के साथ उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ सरेराह मारपीट की। साथ ही आरोपित उन्हें धमकाकर भाग गये। जिसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.