बिजनौर, फरवरी 17 -- हल्दौर क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर नैन सिंह निवासी प्रसिद्ध शायर मरहूम अब्दुल मन्नान बिजनौरी की पहली बरसी पर शायरी हाउस इंडिया की ओर से सिटी पैलेस बिजनौर में मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अब्दुल कय्यूम, डा. अज़हर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन, कांग्रेस नेता हुमायूं बेग, सेल टैक्स के सेवानिवृत्त अधिकारी मोहम्मद अज़ीम तथा अब्दुल मन्नान बिजनौरी के दामाद ताजुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शमा रोशन करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता खुर्शीद मोहसिन ज़ैदी ने तथा संचालन शिक्षक नेता गय्यूर आसिफ एवं तहज़ीब अबरार ने संयुक्त रुप से किया। मारूफ शायर ताहिर सऊद ने मरहूम मन्नान बिजनौरी की शख्सियत और उनके फन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उस्ताद शायर माहिर स्योहारवी एवं युवा शा...