गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित माहिरा होम्स सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों ने गुरुवार सुबह हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि हरेरा और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। माहिरा होम्स समूह ने किफायती आवास योजना के तहत इस रिहायशी सोसाइटी के निर्माण का लाइसेंस नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से फर्जी दस्तावेज के माध्यम से साल 2016 में लिया था। साल 2018 में इस मामले का खुलासा हो गया था, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बिल्डर की तरफ से करीब 1500 खरीदारों से निर्माण की एवज में राशि वसूली जाती रही। साल 2021 तक 100 प्रतिशत राशि बिल्डर के पास चली गई। मई, 2022 में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक ने बिल्डर का लाइसेंस रद्द करते हुए निर्माण पर रोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.