मऊ, मई 28 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वछता के तहत जागरूकता किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मासिक धर्म की समय-समय पर देखभाल, माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही महिलाओं और किशोरियों को माहवारी जैसे जरूरी मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. संगीता राय ने बताया कि खुशहाल जीवन के लिए सकारात्मक सोच, आत्म-स्वीकृति और मानसिक संतुलन महत्वपूर्ण है। मासिक धर्म एक जैविक प्रक्रिया है। इसे कलंक नहीं बल्कि गर्व का प्रतीक मानना चाहिए। कहा कि माहवारी के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इसकी अनदेखी भारी पड़ सकती है। इससे संक्रमण हो सकता है, जो बाद में बच्चेदानी के मुख का कैंसर और बां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.