लोहरदगा, जनवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला प्रशासन की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ 10 फरवरी को होगा। यह 25 फरवरी तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वह फाइलेरिया से लड़ने के लिए डीईसी और अल्बेंडाजोल दवाइयां लें। अभियान 2027 तक भारत को लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (एलएफ) से मुक्त करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है। लोगों को इसमें भाग लेकर दवाइयां लेने का कर्तव्य निभाना चाहिए। इसका उद्देश्य फाइलेरिया के फैलाव को रोकना और इसके पीड़ितों की देखभाल के लिए रुग्णता प्रबंधन और विकलांगता रोकथाम की रणनीतियां अपनाना है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं दी जाएगी। गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को भी दवा का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.