बोकारो, नवम्बर 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नशा मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय मास्टर वॉलंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से चुने गए 80 मास्टर वॉलंटियर्स ने इसमें भाग लिया। जिन्हें आगे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नशा-मुक्ति संबंधी जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरूआत की। सहयोगिनी संस्था के गौतम सागर ने नशा मुक्त भारत अभियान की महत्ता, सामाजिक जिम्मेदारी व सामुदायिक सहभागिता पर महत्वपूर्ण विचार साझा किया। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनीता झा ने बच्चों को नशे से दूर रखने की रणनीतियों, विद्यालयी जागरूकता कार्यक्रमों व सामुदायिक सतर्कता की आवश्यकता पर विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.