विकासनगर, फरवरी 9 -- जौनसार बावर के महासू धाम हनोल में 120 करोड़ की लागत से बन रहे मास्टर प्लान के विकास में मंदिर प्रबंधन समिति ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। मंदिर समिति ने मास्टर प्लान से प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों को अलग से सहयोग राशि के रुप में 27 लाख की आर्थिक मदद प्रदान करने का निर्णय लिया है। महासू देवता मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को देवता के वजीर एवं समिति के मुख्य संरक्षक दीवान सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने मास्टर प्लान के विकास के संबंध में बिन्दुवार चर्चा कर आगे की रुपरेखा बनाई। समिति ने मास्टर प्लान से प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों की मदद को 27 लाख की सहयोग राशि प्रदान करने पर सहमति जताई। इसके अलावा समिति ने बावर खत के ग्राम कूणा के नुवाडा स्थित ज्येष्ठ देवता बाशिक महासू के प्राचीन मंदिर के जीर्ण...