रिषिकेष, फरवरी 19 -- निकाय चुनाव में नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में आए दिनेश चंद्र मास्टर ने अचानक उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा से अलग होने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वह अब स्वतंत्र रूप से राज्य के विकास और स्थानीय लोगों के हितों के लिए कार्य करेंगे। गुरुवार को ऋषिकेश के गीतानगर निवासी दिनेश चंद्र मास्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह मोर्चा के संस्थापक सदस्य हैं, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन से जुड़े बॉबी पंवार को भेज दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उनका कहना था कि वह जनता की इच्छा के अनुसार निर्णय लेंगे। इस्तीफे को लेकर कई त...