बोकारो, जनवरी 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन को सफल, निष्पक्ष व त्रुटिरहित ढ़ंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार में सभी मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विस्तार से चर्चा करते हुए मतदान प्रक्रिया को लेकर जरूरी जानकारी दी गई। डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि मास्टर ट्रेनर पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की नींव होते हैं। प्रशिक्षण सत्र को पूरी गंभीरता से लें। प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाले छोटे से छोटे संदेह को भी स्पष्ट करें। जब मास्टर ट्रेनर पूरी तरह दक्ष होंगे, तभी मतदान कर्मियों को सही प्रशिक्षण मिल सकेगा। प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने कहा कि मास्टर ट्रेनर नगर पालि...