पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। गन्ना विकास परिषद पीलीभीत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराय सुंदरपुर में मास्टर ट्रेनर्स ने वसंतकालीन गन्ना बोआई के संबंध में गन्ना कृषकों को प्रशिक्षण दिया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी ने बसंतकालीन बुवाई के लिए आवश्यक सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक बिंदुओं पर कृषको से विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसके अतिरिक्त मास्टर ट्रेनर हरिशंकर मौर्य ने अपने अनुभवों को कृषकों से साझा किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रोहतास उपाध्याय ने विभागीय योजनाओं एवं फॉर्म मशीनरी बैंक की जानकारी दी। इस मौके पर सुरेंद्रपाल गंगवार, शीलेन्द्र कुमार, सोमपाल, रंजीत कुमार अंकित चौधरी, चीनी मिल से नरेंद्र गंगवार, प्रफुल्ल कुमार त्रिवेदी, धर्मेंद्र कुमार गंगवार , अभिषेक गंगवार आदि क्षेत्र सहायक एवं किसान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.