गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहली बड़ी सफलता अपराध शाखा सोहना को मिली, जिसने रायपुर नाका से 23 वर्षीय मोहम्मद अजरूद्दीन को दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और एकांत में खड़े वाहनों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाता था। दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा सेक्टर-43 ने शातिर अपराधी शाहबाज उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। टाइगर पर गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद में चोरी व झपटमारी के 22 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।पुलिस रिमांड के दौरान शाहबाज ने खुलासा किया कि वह मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर पलक झपकते ही बाइक स्टार्ट कर ले जाता था। उसने हाल ही में सेक्टर-48 से...