मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। गुजरात की पुलिस मंगलवार को शहर में कुछ जगहों पर सर्च अभियान चलाया। गुजरात पुलिस का वाहन चूड़ी बाजार के पास धोबी टोला में काफी देर तक रूकी। कुछ घरों की तलाशी ली। गुजरात के बड़ोदरा से आई पुलिस एक व्यक्ति को तलाश रही है। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी साथ में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार पुलिस जहांगीर उर्फ मास्टर को तलाश रही है। उसके बारे में कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि गुजरात पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया। वहीं नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुजरात में दर्ज एक चेक बाउंस मामले में धोबी टोला के जहांगीर पर वारंट जारी है। इसी मामले में उसे गिरफ्तार करने बड़ोदरा की पुलिस मधुबनी पहुंची है। छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...