धनबाद, नवम्बर 17 -- कतरास। डिनोबिली स्कूल, कोराडीह में रविवार को द्वितीय मिस्टर एंड मिसेस आर फ्रांसिस मेमोरियल जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसका उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य सीएस फ्रांसिस व उप-प्राचार्या डॉली प्रसाद ने किया। मास्टर्स कप के फाइनल में आईआईटी-आईएसएम की स्टाफ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद ऑल स्टार्स टीम को 34-27 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। टीम के जीत के नायक रहे अंकित टुडू, जिन्होंने 14 अंक जुटाए। अन्य वर्गों की प्रतियोगिता में भी शानदार मुकाबला हुआ। निर्णायक मंडल में सृष्टि सिन्हा, एंटनी फ्रांसिस, मोहम्मद आरिफ खान, आर्यन फ्रांसिस, तपन सेन, मंदीप सिंह, राजीव रंजन सिन्हा, संजीव और आदर्श शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...