सहारनपुर, जनवरी 30 -- केरल में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चांदी का पदक हासिल किया। भारतीय मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में केरल के तिरुवनंतपुरम जिले स्थित चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चंद्र नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 5 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुरेंद्र सिंह ने यह दूरी 33 मिनट 00.9 सेकंड में पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रथम स्थान केरल के के एम पीटर ने 31 मिनट 06.6 सेकंड में और तृतीय स्थान वी सी चंद्रन ने 33 मिनट 01.2 सेकंड में दौड़ पूरी की। जिला एथलेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.