गाजीपुर, फरवरी 15 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर निवासी सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड सहित कुल चार पदक जीता है। 65 प्लस आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल, ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल, डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल और 4 गुणे 100 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराना था। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मित्रों और परिजनों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उन्हें प्रेरित किया। उनका कहना है कि अगर किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करनी है तो उसके प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.