जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- पांचवीं मास्टर्स झारखंड एथलेटिक्स चैंपियनशिप शनिवार को जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 30 वर्ष से लेकर 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मास्टर्स एथलीटों ने भाग लेकर यह साबित किया कि उम्र महज एक संख्या है। चैंपियनशिप में कुल 50 आयु वर्गों को शामिल किया गया है, जिससे यह आयोजन आजीवन फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का सशक्त संदेश देता नजर आया। झारखंड के 16 जिलों से आए खिलाड़ियों की भागीदारी से खेल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मैदान पर प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच आपसी सौहार्द और प्रेरणा देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो...