वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आदित्य इस मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि जालपा देवी (चौक थाना क्षेत्र) निवासी आदित्य सरगना शुभम जायसवाल के साथ मिलकर प्रतिबंधित कफ सिरप की कालाबाजारी करता था। जांच में सामने आया है कि बिना अस्तित्व वाली फर्म 'शिव इंटरप्राइजेज' के खाते में उसने लगभग एक करोड़ रुपये जमा किए गए थे। इस फर्म का बैंक खाता पीलीकोठी स्थित इंडियन बैंक में खुला था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जहां से आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवा...