मिर्जापुर, जनवरी 30 -- मिर्जापुर। जिम संचालक इमरान की पुलिस को 30 घंटे की कस्टडी रिमांड मिल गई। सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार की दोपहर यह आदेश दिए हैं। अब देहात कोतवाली पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करेगी। बुधवार को सीजेएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से आरोपी और उसके अधिवक्ता से बात की थी। जिम संचालक इमरान यौन शोषण और धर्मांतरण मामले का मास्टरमाइंड है। जिम की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। इस कार्य को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था। गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान खान है। वह केजीएन के नाम से तीन जिम संचालित करता था। दुबई भागने के दौरान इमरान को 23 जनवरी दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिल्ली से इमरान को मिर्जापुर लाने के बाद उसे पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट...