गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली सेक्टर-5 में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वैशाली, इंदिरापुरम और वसुंधरा मंडल ने मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को मास्क बांटे और प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गाजियाबाद वर्तमान में देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले या दूसरे स्थान पर बना हुआ है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खतरनाक स्तर को पार कर रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए मास्क बाट लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में यश कौशिक, हर्ष सिंह प्रेमी, अक्षय शर्मा, शैलेंद्र सिंह रावत, गिरीश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.