बदायूं, मार्च 19 -- बदायूं, विधि संवाददाता। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट व अपर सत्र न्यायाधीश व दीपक यादव की कोर्ट ने बिल्सी नगर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई। महज चार महीने में इस सनसनीखेज वारदात में ट्रायल पूरा हो चुका था। कोर्ट ने मंगलवार 18 मार्च को आरोपी को दोाी करार दिया था। बुधवार 19 मार्च को फैसला सुनाया। आरोपी के साथ बिल्सी के एक यूट्यूबर को भी बच्ची की पहचान व उसके परिवार का नाम उजागर करने पर मुकदमा दर्ज करने का एसएसपी को आदेश दिया। कोर्ट के फैसले का बच्ची के पिता संग परिजनों ने स्वागत किया। पिता ने कहा, इस फैसल से उनकी बच्ची की आत्मा को शांति मिलेगी। विशेष लोक अभियोजक अमोल जौहरी के मुताबिक यह वारदात बिल्सी थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर 2024 को हुई थी। कस्बा में रहने वाली सात साल की बच्ची कक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.