उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने तहरीर देकर बताया कि लोकनगर निवासी 34 वर्षीय महेश पुत्र स्वर्गीय मुन्ना ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। वहीं, थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपित रामखेलावन उर्फ भूरा पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम रूरी सादिकपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपित के खिलाफ 20 फरवरी को एक लकड़ी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.