कानपुर, दिसम्बर 8 -- रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में लकड़ी लेने गई पांच साल की दलित बच्ची के साथ किशोर ने हैवानियत की। बच्ची को बीस रुपये देकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर आयु परीक्षण के लिये अस्पताल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पांच साल की बच्ची गांव बाहर तालाब के पास लकड़ी बीनने गई थी। उसी समय मोहल्ले का चौदह वर्षीय किशोर वहां पहुंचा और बीस रुपये देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर आकर बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी आयु निर्धारण के लिये मेडिकल को भेजा गया है। इसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.