गंगापार, मई 24 -- घर के पीछे स्नान कर रही महज आठ साल की मासूम बच्ची से एक आरोपी ने मुंह दबाकर हैवानियत की। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम, दुष्कर्म व धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मांडा के एक पूर्व प्रधान की हैवानियत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इसी तरह का एक मामला मांडा क्षेत्र के एक गांव में फिर घटित हो गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शुक्रवार देर शाम तहरीर दी कि उसकी मात्र आठ साल की बेटी घर के पीछे शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे स्नान कर रही थी। उसी समय पड़ोस का रिंकू नाम का एक युवक पहुंचकर बेटी का मुंह दबाकर जबरदस्ती हैवानियत की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने सहित तरह तरह की धमकी दी। घर आने के बाद बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.